Newborn Baby Lifted Heavy Weight: इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) बड़ा ही शानदार वीडियो है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी आंखें चौंधिया जाएगी। वीडियो में आपको एक नवजात बच्चा दिख रहा होगा। हो सकता है कि पहली बार देखने में आपको ये वीडियो समझ ना आए लेकिन जब आप दूसरी बार इस वीडियो को देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि आप जो देख रहे हैं, वो महज एक नजारा नहीं बल्कि एक करिश्मा है।
नवजात बच्चे ने उठाया भारी वजन (Image Credit - Twitter)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिख रहा नवजात बच्चा एक भारी-भरकम मेडिकल ट्रे उठाता नजर आ रहा है। सोचने में ही थोड़ा अजीब लग रहा है कि लेकिन यह बिल्कुल सच है। लोगों का कहना है कि जहां एक ओर नवजात बच्चे मां-बाप की ठीक से उंगली भी नहीं पकड़ पाते, वहीं ये बच्चा पूरा का पूरा ट्रे अपने हाथों से उठा ले रहा है। ऐसे में कुछ लोग बच्चे को बाहुबली तो कुछ सनी पाजी कहकर पुकार रहे हैं।
नवजात बच्चे ने उठाया भारी वजन
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स ने काफी बेहतरीन-बेहतरीन कमेंट किए हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि लगता है बच्चे की मां ने या तो प्रभास की बाहुबली देखा होगा या सनी पाजी की गदर। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह किसी आश्चर्य से कम नहीं है, ऐसा लग रहा है जैसे वह कोई सपना देख रहा है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने अपने ट्विटर हैंडल '@LahriSunil' से शेयर किया गया है।
