वायरल न्यूज़

Shocking: मिल्क शेक ऑर्डर करने पर फूड ऐप ने पहुंचाया 'पेशाब शेक', पीते ही शख्स के उड़ गए होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 5, 2023, 04:43 PM IST

Ajab Gajab News: अमेरिकन शख्स ने फूड डिलीवरी ऐप से मिल्कशेक ऑर्डर किया था। जब शख्स ने इसे पीना शुरू किया तो उसके होश उड़ गए। ड्रिंक उन्हें बहुत ही ज्यादा अजीब लगा। दरअसल, यह मिल्क शेक नहीं बल्कि पेशाब था।

Image

मिल्क शेक की जगह पहुंचा दिया पेशाब (ट्विटर)

Ajab Gajab News: फूड ऐप से कई बार ऑर्डर करने के बाद खाना बेहद खराब आता है। कई बार ऑनलाइन खाना मंगवाने पर उसमें छिपकली या कीड़े निकलने की भी शिकायत सामने आई है। इसी बीच एक शख्स ने फूड डिलीवरी ऐप से मिल्कशेक ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी बॉय ने उसे जो डिलीवर किया, वह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। शख्स का दावा है कि उसे डिलीवरी बॉय ने पेशाब डिलीवर किया। इसकी शिकायत उसने फूड डिलीवरी ऐप से की।

शख्स ने ऑर्डर किया था मिल्क शेक

खबर के अनुसार, कालेब वुड नाम के अमेरिकन शख्स ने फूड डिलीवरी ऐप से मिल्कशेक ऑर्डर किया था। जब डिलीवरी बॉय पार्सल लेकर उनके घर पहुंचा तो उन्होंने इसे खाने के लिए खोला। इसके बाद उसमें जो नजर आया, यह देखकर शख्स के होश उड़ गए। कालेब वुड ने बताया कि उसमें मिल्कशेक नहीं बल्कि पेशाब था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि फूड डिलीवरी ऐप उनके घर पेशाब पहुंचा देगी। उन्होंने मीडिया को बताया कि यह उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव था।

स्ट्रॉ डालकर पीने पर पता चली सच्चाई

कालेब ने बताया कि उन्होंने कप में स्ट्रॉ डालकर ड्रिंक पीना शुरू किया। यह ड्रिंक उन्हें बहुत ही ज्यादा अजीब लगा। इसके बाद जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि यह मिल्कशेक नहीं बल्कि असल में पेशाब है। इसके बाद उन्होंने डिलीवरी पार्टनर को कॉल किया। जिसके बाद डिलीवरी बॉय ने जो बताया वह हैरान करने वाला था। डिलीवरी बॉय ने बताया कि बिजी दिनों में वह अपने साथ एक्सट्रा कप रखता था। इसमें वह पेशाब करता था। गलती से वही कप कालेब को डिलीवरी कर दी। इस घटना के बाद फूड डिलीवरी कंपनी ने डिलीवरी बॉय को निकाल दिया।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article