Viral Video: न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में छाया नवरात्रि का रंग, गरबा की धुन पर झूम उठे लोग

न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर नवरात्रि की धूम देखने को मिली। गरबा की धुन, रंग-बिरंगे कपड़ों और मां की भक्ति से जुड़ा यह वीडियो वायरल हो रहा है।

भारत में नवरात्रि का त्योहार हो और गरबा की धूम न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है! लेकिन इस बार नवरात्रि का रंग सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि सात समंदर पार अमेरिका में भी देखने को मिला। न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर पर गरबा की धुन गूंजी, रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे लोग झूमते नजर आए और पूरा माहौल मां की भक्ति से भर गया। इस खूबसूरत नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

new york times square navratri garba viral video

न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर गरबा करते लोग (X/@iAkankshaP)

टाइम्स स्क्वायर बना गरबा का मैदान

न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर दुनिया की सबसे मशहूर जगहों में से एक है। यहां आमतौर पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन, रोशनी और लोगों की भीड़ देखने को मिलती है लेकिन वायरल वीडियो (Viral Video) में यह जगह एक अलग ही रंग में नजर आ रही है। यहां नवरात्रि के मौके पर गरबा का आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने संगीत की धुन पर जमकर डांस किया। वीडियो में नवरात्रि का उत्साह साफ दिखाई देता है। रंग-बिरंगे कपड़े, गरबा के पारंपरिक अंदाज और लोगों के चेहरों पर खुशी ने इस आयोजन को खास बना दिया। मां दुर्गा की भक्ति और त्योहार की उमंग ने वहां मौजूद लोगों को एक साथ जोड़ दिया।

End of Feed