नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। वीडियो में एक छोटा सा बच्चा अपनी छोटी बहन को गोद में उठाए हुए नजर आ रहा है। दोनों बच्चे मुश्किल हालात से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। तेज पानी की वजह से कई घर और गांव प्रभावित हुए। इस मुश्किल समय में कई परिवार अपनों से बिछड़ गए। इसी बीच सामने आए इस वीडियो ने लोगों की आंखें नम कर दीं।
बहन को गोद में लिए भाई (X/@JeetN25)
बहन को गोद में उठाए चलता रहा भाई
वायरल वीडियो (Viral Video) में एक छोटा लड़का अपनी बहन को गोद में उठाकर चलता दिखाई देता है। दोनों बच्चों के चेहरे पर चोट और खरोंच के निशान नजर आ रहे हैं। सबसे भावुक करने वाली बात यह है कि इतनी छोटी उम्र में भी बच्चा अपनी बहन का पूरा ख्याल रखता दिखाई दे रहा है। वह उसे गोद में लेकर आगे बढ़ रहा है और अपने माता-पिता को तलाशता नजर आता है। इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए। कई लोगों ने कहा कि वीडियो ने उन्हें अंदर तक हिला दिया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @JeetN25 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो सामने आने के बाद इसे बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और शेयर किया है। कई लोगों ने बच्चों की स्थिति को देखकर उनके लिए दुआ की। लोगों को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि इन मासूम बच्चों के माता-पिता कहां हैं और क्या वे सुरक्षित हैं। फिलहाल, वीडियो में नजर आ रहे दोनों बच्चों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए उनके बारे में किए जा रहे किसी भी दावे की पुष्टि करना मुश्किल है।
भाई-बहन का रिश्ता देख भर आईं आंखें
वीडियो (Video) देखने के बाद कुछ लोगों ने इन बच्चों की तुलना फिल्म ‘ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज’ के भाई-बहन से भी की। फिल्म में भी मुश्किल हालात के बीच एक भाई अपनी छोटी बहन का सहारा बनता है। हालांकि, असल जिंदगी का यह नजारा लोगों के लिए और भी ज्यादा भावुक करने वाला है। यहां एक छोटा बच्चा किसी फिल्म का किरदार नहीं, बल्कि मुश्किल हालातों का बहुत ही छोटी उम्र में सामना कर रहा है और अपनी बहन को सुरक्षित रखने की कोशिश करता नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
