वायरल न्यूज़

Natu Natu सॉन्ग ने ऑस्कर जीतकर रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर लगी मजेदार मीम्स की भरमार

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Mar 13, 2023, 11:06 AM IST

ऑस्कर अवार्ड 2023 में भारत ने इतिहास रच दिखाया है। भारत की तरफ से नॉमिनेटेड आरआरआर फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। ‘नाटू-नाटू’को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड मिला है। इस सॉन्ग का कंपोजिशन एमएम कीरावनी ने किया है। एमएम कीरावनी द्वारा कंपोज किया गया यह सॉन्ग ‘बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग’ कैटिगरी में ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय और एशियन सॉन्ग बना है।

Image

Natu Natu सॉन्ग ने जीता ऑस्कर (Source:twitter)

Natu Natu Song:ऑस्कर अवार्ड 2023 में भारत ने इतिहास रच दिखाया है। भारत की तरफ से नॉमिनेटेड आरआरआर फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है। ‘नाटू-नाटू’को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवार्ड मिला है। इस सॉन्ग का कंपोजिशन एमएम कीरावनी ने किया है। एमएम कीरावनी द्वारा कंपोज किया गया यह सॉन्ग ‘बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग’ कैटिगरी में ऑस्कर जीतने वाला पहला भारतीय और एशियन सॉन्ग बना है।

बता दें कि ऑस्कर 2023 की बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी में हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ से लिफ्ट मी अप, ‘टॉप गन मेवरिक’ से होल्ड माए हैंड, ‘एव्रीथिंग एव्रीवेयर ऑल एट वन्स’ से दिज इज ए लाइफ और ‘टेल इट लाइक वुमन’ से सॉन्ग अप्लॉज को भी नॉमिनेट किया गया था, लेकिन इन सबको पछाड़कर फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटु-नाटु’ ने अवार्ड अपने नाम किया। इस गाने को अवार्ड मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जश्न मनाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोग जमकर कमेंट्स कर बधाई दे रहे हैं। ऐसे में एक नज़र डालते हैं सोशल मीडिया रिएक्शन पर।

आपको बताते चलें कि ‘नाटू-नाटू’ ऑस्कर जीतने वाला एशियाई फिल्म का पहला गाना है और ये चौथा गैर-अंग्रेजी गाना है, जिसने ऑस्कर अवार्ड जीता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article