वायरल न्यूज़

Nagin Dance Video: नागिन बन महिला ने मचाया ऐसा गदर, लड़के की बज गई बैंड

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 21, 2023, 02:22 PM IST

Naagin Dance Video: एक महिला लड़के के साथ अनोखे अंदाज में नागिन डांस कर रही थी। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Image

महिला का हाहाकारी नागिन डांस, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला का धांसू नागिन डांस
  • डांस करते-करते महिला ने मचाया गदर
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Naagin Dance Ka Video: सोशल मीडिया पर डांस के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। कई वीडियोज (Funny Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Naagin Dance Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हैं। डांस का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Trending Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक महिला और लड़का नागिन धुन पर डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते महिला ने ऐसा गदर मचाया, जिससे लड़के के पसीने छूट गए।

भारत में नागिन डांस का काफी प्रचलन है। किसी भी पार्टी, फंक्शन में आप चले जाएं कोई ना कोई आपको नागिन डांस करते हुए जरूर नजर आ जाएगा। वहीं, कुछ लोग तो काफी अनोखे अंदाज में नागिन करते हुए नजर आते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में एक महिला लड़के के साथ काफी अनोखे अंदाज में नागिन करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं डीजे पर नागिन धुन बज रहा है और महिला-लड़का मस्ती में डांस कर रहे हैं। डांस करते-करते महिला लेट जाती है, जबकि लड़का महिला के पैरों पर खड़े हो जाता है। उसके बाद जो महिला करती है उसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई।

महिला का हाहाकारी नागिन डांस

नागिन डांस को देखकर आप भी हक्के-बक्के रह गए होंगे। सोच रहे होंगे महिला ने तो सच में बवाल काट दिया। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस नागिन डांस वीडियो को 'parasnathsah80'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 25 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'ये तो सचमुच नागिन है'। एक ने लिखा, 'इस नागिन से बच के रहना भाई'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article