वायरल न्यूज़

Viral Video: पार्क में रोमांस कर रहे थे नाग-नागिन, तभी गांव वालों को चल गया पता, फिर जो हुआ देखकर यकीन नहीं होगा

Nag Nagin Romance Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि नाग-नागिन का रोमांस देखने के लिए पूरा का पूरा गांव इकट्ठा हो जाता है। इसके बाद लोग अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं।

Image

नाग-नागिन का रोमांस (इंस्टाग्राम)

Nag Nagin Romance Video: कहा जाता है कि सांप इस धरती पर पाए जानने वाले सबसे जहरीले जीवों में से एक होता है। सांप को अपने सामने देखकर अच्छे-अच्छे लोगों की हालत खराब हो जाती है। कई लोग तो दूर से ही सांप को देखकर रफूचक्कर हो जाते हैं। दूसरी तरफ इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। यह वीडियो ऐसा है, जिसमें आपको नाग-नागिन का रोमांस देखने को मिलेगा।

वीडियो इंटरनेट पर तेजी से हुआ वायरल

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नाग-नागिन का रोमांस देखने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हो जाता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी पार्क में नाग-नागिन का जोड़ा रोमांस कर रहा होता है। न जाने कैसे यह खबर गांव में फैल जाती है। इसके बाद जो होता है, वैसा शायद ही आपने कभी सोचा होगा। वीडियो में आप देख पाएंगे कि नाग-नागिन का रोमांस देखने के लिए पूरा का पूरा गांव इकट्ठा हो जाता है। इसके बाद लोग अजीबोगरीब हरकत करते नजर आते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे गांव के लोगों के पास कोई काम नहीं है और वह तमाशा देख रहे हैं। आप देख पाएंगे कि लोग खड़े होकर नाग-नागिन को रोमांस करता तो देख ही रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो भी बना रहे हैं। इसमें सिर्फ बड़े ही शामिन नहीं हैं, बल्कि बच्चे भी वहां खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो को @akashgautam_288 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आपको लड़कियां और महिलाएं भी नजर आ जाएंगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article