वायरल न्यूज़

VIDEO: जंगल के बीच दिखा नाग-नागिन का अनोखा अवतार, दोनों के बीच जो हुआ उसे देख दंग रह जाएंगे

Naag Nagin Viral Video: सोशल मीडिया पर नाग-नागिन का एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस नजारे को देखने के बाद एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक जाएंगे।

Image

नाग-नागिन का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • नाग-नागिन का हाहाकारी वीडियो
  • नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
  • सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा वीडियो

Naag Nagin Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के अनेकों वीडियो (Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ इतने खतरनाक होते हैं कि देखकर लोगों का दिमाग हिल जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर किसी की भी हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Snake Video) को देखकर लोगों का दिल पिघल जाता है। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में नाग-नागिन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें चौंधिया जाएगी।,

अक्सर सांप का नाम सुनकर लोग घबरा जाते हैं। ज्यादातर लोग तो सांप से दूरी बनाकर ही रखते हैं। क्योंकि, सांप कब कारनामा कर दे कुछ कहा नहीं जा सकता? इतना ही नहीं सांपों के कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अक्सर सोच में पड़ जाते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं जंगल के बीच नाग-नागिन फन फैलाकर बैठे हैं। दोनों एक-दूसरे गौर से घूर रहे हैं। अचानक एक सांप दूसरे पर ऐसे हमला करता है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी बोलती बंद हो जाएगी। दिल थामकर देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर जरूर एक पल के लिए आप सहम गए होंगे। क्योंकि, इस तरह का नजारा काफी कम देखने को मिलता है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'sarpmitra_neerajprajapat' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ऐसा खतरनाक अवतार पहले कभी नहीं देखा है। कुछ का कहना है कि नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो गए। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article