वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: यहां बिना स्टार्ट किए पहाड़ी पर चढ़ने लगती है कार, पेट्रोल-डीजल की भी नहीं पड़ती जरूरत

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 28, 2023, 04:18 PM IST

Ajab Gajab News: भारत समेत दुनियाभर में कई ऐसी जगह मौजूद हैं, जहां पर गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है। इस कारण वहां पर गाड़ियां अपने आप चलने लगती हैं।

Image

मैग्नेटिक हिल (ट्विटर)

Ajab Gajab News: पृथ्वी बहुत सारे रहस्यों से भरी पड़ी है। आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बंद खड़ी कारें अचानक से चलने लगती हैं। सबसे हैरान करने वाली बात है कि कारों को स्टार्ट होने की जरूरत भी नहीं पड़ती और उन्हें चलने के लिए पेट्रोल-डीजल भी नहीं लगता है। इस जगह के बारे में जानकर लोगों के होश उड़ जाते हैं।

सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट

इस जगह का नाम सेंट इग्नास मिस्ट्री स्पॉट है। यह जगह अमेरिका के मिशिगन शहर में है। साल 1950 में इस जगह एक जांच टीम पहुंची थी। इस दौरान जांच टीम के सारे उपकरण यहां आकर बंद हो गए थे। टीम ने अपनी जांच में पाया कि यहां 300 वर्ग फीट के दायरे में गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है। इसी वजह से यहां कारें अपने आप ही चलने लगती हैं। आप अगर इस जगह पर खड़े हो जाएंगे तो आपको लगेगा कि जैसे किसी अंतरिक्ष यान में बैठे हों।

अमेरिका में कई मिस्ट्री स्पॉट

अमेरिका में ही एक जगह और है, जिसे स्पुक हिल कहते हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में स्थित इस जगह पर अगर आप अपनी कार बंद करके खड़ी कर देंगे, तो अपने आप ही वह पहाड़ की ओर चलने लदती है। यहां भी गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है। अमेरिका के सांता क्रूज कैलिफोर्निया में भी एक जगह है, जहां पर गुरुत्वाकर्षण बल काम नहीं करता है। यह जगह 'मिस्ट्री स्पॉट' के नाम से जानी जाती है। साल 1939 में इस जगह की खोज हुई थी। उस दौरान खोजकर्ताओं को लगा था कि यहां कोई रहस्यमयी ताकत छिपी हुई है। हालांकि, गहराई से छानबीन करने पर पता चला कि यहां 150 वर्ग फीट के इलाके में गुरुत्वाकर्षण बल ही काम नहीं करता।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article