वायरल न्यूज़

Funny Video: कभी मुर्गी को बाल कटाते देखा है, धांसू स्वैग देखकर आपकी बोलती बंद हो जाएगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 31, 2023, 10:16 AM IST

Murgi Viral Video: सोशल मीडिया पर मुर्गी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो नाई से बाल कटवाते हुए नजर आ रही है। मुर्गी के इस अंदाज को देखकर लोग दंग रह गए।

Image

मुर्गी का अनोखा अंदाज (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुर्गी का धांसू स्वैग
  • बाल कटवाने का अंदाज देखकर लोग रह गए दंग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा वीडियो

Murgi Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? आज तक आपने मुर्गी को कटते देखा होगा, लेकिन क्या कभी बाल कटाते हुए देखा है? यकीन आपका जवाब ना ही होगा। लेकिन, इन दिनों एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मुर्गी (Chicken Viral Video) मजे लेते हुए बाल कटवा रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो (Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि इस दुनिया में क्या-क्या देखने को मिलेगा।

आज कल जानवर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। कई वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिमाग भन्ना जाता है। वहीं, कुछ वीडियो लोगों का दिल जीत लेते हैं। इसी कड़ी में एक मुर्गी अनोखे अंदाज से लोगों के बीच धमाल मचा रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं मुर्गी शांत होकर नाई के सामने बैठी हुई है। जिस तरह इंसानों के बाल काट जाते हैं, उसी तरह नाई मुर्गी के बाल काट रहा है। मुर्गी को कपड़े से ढक दिया गया है। उसके बाद बाल पर पानी के बदले थूक के छींटे मारा जाता है। फिर केस कटिंग का काम शुरू होता है। जिस तरह नाई बाल काट रहा है और मुर्गी बाल कटवा रही है उसने लोगों का दिन बना दिया है।

मुर्गी का धांसू अंदाज

इस अनोखे नजारे को देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। हो सकता है कई लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा हो। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'esmermelegmm06' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस क्यूट वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि क्या टशन है? कुछ का कहना है कि मुर्गी ने तो माहौल बना दिया।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article