Meri Wali Alag Hai Dhoni Video: इंटरनेट पर कई बार कुछ ऐसे वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जिसे देखने के बाद हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी निकल जाएगी। दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का है, जो काफी मजेदार है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में धोनी किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में रहते हैं। इस दौरान किसी सवाल के जवाब में उन्होंने बैचर्स को सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि ये मत सोचना की 'मेरी वाली अलग है'। इतना कहते हैं वहां कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों की हंसी निकल जाती है और इसके बाद धोनी खुद ही हंसने लगते हैं। ऐसे धोनी का यह बयान काफी वायरल हो रहा है और लोग भी खूब शेयर कर रहे हैं।
धोनी के बयान पर हंसने लगे सभी लोग
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि सर आप तो डरा रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि फिनिशर ने अपने अनोखे अंदाज में सबकुछ खत्म कर दिया। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 15 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'kohliblitz_18' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
