Dance Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें केरल की रहने वाली पूर्व मिसेज इंडिया प्रियंका शेनॉय डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में उनके डांस का यह वीडियो काफी झक्कास लग रहा है। यूजर्स को भी उनका यह वीडियो (Dance Video) काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका का यह डांस देखने के बाद आप इस गाने की हीरोइन को भी भूल जाएंगे।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में प्रियंका ने 'कावाला' गाने पर डांस किया है, जिसमें उन्होंने हुबहू तमन्ना भाटिया की तरह डांस किया है। उनकी टाइमिंग और डांस स्टेप देख आप भी उनकी तारीफ करने लगेंगे। काफी यूजर्स तो बोल रहे हैं कि इतना जबरदस्त डांस कभी नहीं देखा। यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह छाया हुआ है।
मिसेज इंडिया ने किया 'कावाला' गाने पर जबरदस्त डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इसने तो तमन्ना को भी फेल कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं खूबसूरती औऐर टैलेंट का असली मिश्रण। इस वीडियो पर अब तक 2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को प्रियंका शेनॉय ने अपने इंस्टा अकाउंट 'parihoonnmain' से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
