वायरल न्यूज़

Dance Video: मिसेज इंडिया ने किया 'कावाला' गाने पर गर्दा डांस, स्टेप देख तमन्ना भाटिया भी भरने लगेंगी पानी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 27, 2023, 04:02 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें केरल की रहने पूर्व मिसेज इंडिया प्रियंका शेनॉय 'कावाला' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में डांस का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी चर्चा में चल रहा है।

Image

Image Credit - Instagram

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व मिसेज इंडिया ने किया जबरदस्त डांस
  • तमन्ना भाटिया की तरह सेम टू सेम किया डांस
  • जमकर वायरल हो रहा वीडियो

Dance Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें केरल की रहने वाली पूर्व मिसेज इंडिया प्रियंका शेनॉय डांस करती नजर आ रही हैं। ऐसे में उनके डांस का यह वीडियो काफी झक्कास लग रहा है। यूजर्स को भी उनका यह वीडियो (Dance Video) काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका का यह डांस देखने के बाद आप इस गाने की हीरोइन को भी भूल जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में प्रियंका ने 'कावाला' गाने पर डांस किया है, जिसमें उन्होंने हुबहू तमन्ना भाटिया की तरह डांस किया है। उनकी टाइमिंग और डांस स्टेप देख आप भी उनकी तारीफ करने लगेंगे। काफी यूजर्स तो बोल रहे हैं कि इतना जबरदस्त डांस कभी नहीं देखा। यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह छाया हुआ है।

मिसेज इंडिया ने किया 'कावाला' गाने पर जबरदस्त डांस

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि इसने तो तमन्ना को भी फेल कर दिया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं खूबसूरती औऐर टैलेंट का असली मिश्रण। इस वीडियो पर अब तक 2 मिलियन से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को प्रियंका शेनॉय ने अपने इंस्टा अकाउंट 'parihoonnmain' से शेयर किया है। तो ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article