वायरल न्यूज़

आज के दिन का सबसे प्यारा Video हुआ वायरल, गाय को मां मान उनकी गोद में लेटी नजर आई लड़की

Viral Video:वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की गाय के पास लेटी है। दिल जीतने वाली बात यह है कि लड़की गाय को अपनी माता मानकर उनकी गोद में लेटी नजर आ रही है। इससे भी ज्यादा दिल जीतने वाली बात यह है कि गाय भी उसे अपनी बेटी मान रही है।

Image

गाय को मां मानती है लड़की (इंस्टाग्राम)

Viral Video: हिंदू धर्म में गाय को यूं ही माता का दर्जा नहीं दिया गया है। हिंदू धर्म के लोग गाय की पूजा तो करते ही हैं, इसके साथ ही हिंदू धर्म में गोदान की भी परंपरा है। हिंदू धर्म के लोग मानते हैं कि गाय को दान करने से सबसे बड़ा पुण्य मिलता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की गाय को अपनी माता मानकर जो काम करती दिख रही है, उसे देखकर आप अपना दिल हार बैठेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की गाय के पास लेटी है। दिल जीतने वाली बात यह है कि लड़की गाय को अपनी माता मानकर उनकी गोद में लेटी नजर आ रही है। इससे भी ज्यादा दिल जीतने वाली बात यह है कि गाय भी उसे अपनी बेटी मान रही है। आप वीडियो में इस बात की झलक देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि गाय ने लड़की को अपनी गोद में सुलाया है। सबसे पहले देखें यह दिल जीतने वाला वीडियो-

आप देख पाएंगे कि लड़की जैसे ही गौमाता के पास जाती है, गौमाता अपना पैर आगे बढ़ा देती हैं। इसके बाद वह गौमाता के पैर पर अपना सिर रखकर लेट जाती है। वीडियो को @sunehrigaay नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 6 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, 54 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो लाइक कर लिया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article