वायरल न्यूज़

मौत को छूकर भाग आया लड़का, नहीं देखा होगा ऐसा खतरनाक ट्रेन एक्सीडेंट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 24, 2023, 02:00 PM IST

Train Accident Video: सोशल मीडिया में हैरान करने वाला ट्रेन एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लड़का मौत को छोकर वापस आ गया।

Image

कैमरे में कैद हुआ खतरनाक ट्रेन एक्सीडेंट। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

Train Accident Video: देश में सालभर के भीतर दर्जनों ट्रेन दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें बड़ी तादाद में लोग हताहत होते हैं। मगर कई बार दुर्घटना की वजह हम खुद होते हैं। अभी एक ऐसे ही बाइकर का वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। इसमें लड़का खुद मौत को दावत देने पहुंच गया। मगर किस्मत अच्छी रही कि बंदा मौत को छूकर वापस आ गया। ट्रेन एक्सीडेंट से जुड़ी ये हैरान करने वाली घटना कैमरे में कैद हुई है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लड़के के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मौत को छूकर लौटा लड़का

वायरल हो रहा कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि रेलवे क्रॉसिंग पर बहुत सारे वाहन खड़े हैं। दोनों तरफ से वाहनों की एंट्री बंद है। सभी वाहन ट्रेन के गुजरने और ग्रीन सिग्नन के इंतजार में खड़े हैं। मगर एक बाइक सवार को इसका सब्र नहीं हुआ। उसने दिमाग लगाया कि ट्रेन के आने से पहले ही वो पटरी को क्रॉस कर जाएगा। मगर यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। फ्रेम में देखेंगे कि लड़का जैसे ही ट्रैक के करीब पहुंचा गोली की रफ्तार से सुपरफास्ट ट्रेन आ पहुंची। लड़के ने तुरंत बाइक वहीं छोड़ी और उल्टे पांव दौड़ गया। हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि बाइक ट्रेन के इंजन से टकराई और हवा में उड़ गई। फ्रेम में ये नजारा देखकर कोई भी कहेगा कि लड़का मौत छूकर वापस आया है।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि ट्रेन एक्सीडेंट से जुड़ा हैरान करने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर jorgitx2_ नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article