आसमान से पूरे शहर पर गिरी बिजली, जिंदगी में नहीं देखा होगा ऐसा नजारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 24, 2023, 02:33 PM IST

Viral Video: आसमान से जमीन पर बिजली गिरने से जुड़ा ये नजारा किसी को भी हैरान करने के लिए काफी है। इसमें अचानक पूरे शहर पर बिजली गिरने लगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • आसमान से जमीन पर गिरी बिजली
  • हैरान करने देगा नजारा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: बारिश के मौसम में आसमानी बिजली गिरना काफी सामान्य बात है। सोशल मीडिया में भी ऐसे ढेरों वीडियो हैं, जिनमें आसमानी बिजली को गिरते हुए देखा गया है। मगर क्या हो जब किसी शहर पर ही अचानक आसमानी बिजली गिर जाए। हैरान हो जाएंगे कि ऐसा सचमुच हुआ है और ये डरावना नजारा बकायदा किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। बिजली गिरने से जुड़े इस नजारे को देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

मलेशिया का वीडियो

वायरल वीडियो मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि आसमान से जमीन तक हर जगह काले बादलों का अंधेरा है। तेज बारिश हो रही है। मगर इसी बीच आसमानी बिजली गिरने लगी। बिजली इतनी बुरी तरह गिरती है कि मानो पूरे शहर में तबाही मचा देगी। इसमें देखेंगे कि काफी देर तक बिजली जमीन पर गिरती है। हर तरफ सिर्फ बहुत डरावना नजारा ही दिखाई पड़ता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

चालीस मिनट में खिंची तस्वीर

मालूम हो कि आसमान से बिजली गिरते हुए वीडियो और तस्वीरें इंस्टाग्राम पर depth_of_fendy नाम के हैंडल से साझा की गई हैं। इस हैंडल पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा गया कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ मत करो। साथ ही बताया गया कि स्पेशल तस्वीर को खींचने में करीब चालीस मिनट का समय लगा और 32 बार फोटो खींची गई। उल्लेखनीय है कि आसमान से बिजली गिरते ये वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

End of Feed