वायरल न्यूज़

दुनिया के सबसे खतरनाक अलार्म, इनसे मुर्दे भी उठकर बैठ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 21, 2023, 12:58 PM IST

Most Funny Video Today: सोशल मीडिया में एक मजेदार वीडियो वायरल है। इसमें ऐसे देसी अलार्म नजर आते हैं जो किसी को भी उठाकर बिठा देंगे।

Image

सोशल मीडिया में वायरल हुआ देसी अलार्म का मजेदार वीडियो। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया के सबसे खतरनाक अलार्म
  • मुर्दे को भी उठाकर बिठा देंगे
  • देखकर फिर हंसी भी नहीं रुकेगी।

Most Funny Video Today: सुबह समय पर उठने के लिए लोग रात में अलार्म लगाकर सोते हैं। मगर जब सुबह ये बजता है तब बहुत से लोग इसे दोबारा बंद कर सो जाते हैं। मगर जब आंखों खुलती हैं तब काफी देर हो चुकी होती है। मगर जानकर चौंक जाएंगे कि कुछ लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। उन्होंने खुद को समय पर उठाने के लिए ऐसे अलार्म बना दिए, जिन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक अलार्म कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इनमें एक ऐसा अलार्म भी नजर आता है जिसके जगाने से शायद मुर्दा भी उठकर बैठ जाएगा।

मुर्दा भी उठकर बैठ जाएगा

सामने आए वीडियो की शुरुआत से देखेंगे कि एक शख्स आराम से सोया है। टेबल पर अलार्म भी रखा नजर आता है। मगर वो उसकी आवाज सुनकर जरा भी हिलता। मगर इसके बाद जब शख्स का बनाया देसी अलार्म अपना काम शुरू करता है तब बेचारा गोली की रफ्तार से उठकर खड़ा हो गया। दरअसल अलार्म का टाइम होते हैं कि उसके मुंह पानी की बौछारें गिरने लगती हैं। हैरानी होगी कि उसके देसी जुगाड़ से बिस्तर भी गीला नहीं होता। फ्रेम में इसके बाद जो अलार्म नजर आता है उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। दरअसल अलार्म बजते ही बिस्तर ने शख्स को हवा में उड़ाकर फेंक दिया। इसे देखकर लगेगा कि देशी अलार्म से मुर्दा भी उठकर बैठ जाएगा।

यहां देखिए मजेदार वीडियो

फ्रेम के अगले हिस्से में देखेंगे कि एक महिला ने सुबह उठने के लिए ऐसा देसी जुगाड़ बनाया कि किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा। दरअसल महिला ने अलार्म के साथ टॉय हैंड फिट कर दिया। अब जैसे ही अलार्म बजने का समय हुआ, टॉय हैंड उसके चेहरे पर बार-बार लगता है। मालूम हो कि देसी अलार्म का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसे इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article