World Cup 2023 Song: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ खेल रही है। इस बीच एक गाना काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। यह गाना वर्ल्डकप से जुड़ा है। इस गाने के सुनकर यूजर्स का दिल झूम उठा है। यह गाना वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच को लेकर बनाया गया है। इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस गाने को सुनकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। गाने में भारतीय टीम के हर खिलाड़ी की तारीफ की गई है।
वर्ल्ड कप सॉन्ग (इंस्टाग्राम)
वीडियो को देखकर झूम उठेगा आपका दिल
सूफी सिंगर वजाहत हसन और उनके ग्रुप ने इस गाने को बनाया है। यह गाना 'राम आएंगे' भजन पर आधारित है। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच को लेकर बना यह गाना यूजर्स को जमकर पसंद आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप खुद ही समझ जाएंगे कि इसके वायरल होने के पीछे की मुख्य वजह क्या है। आप भी इस वीडियो को बार-बार सुनते नजर आएंगे। देखें वीडियो-
इस वीडियो को wajahathasan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 38 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने के बोल आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे। गाने की शुरुआत विराट कोहली के साथ होती है, 'कोहली सेंचुरी पे सेंचुरी लगाएंगे, शमी विकेटों की झड़ियां लगाएंगे, रोहित गिल राहुल श्रेयस सूर्या सब मारेंगे.. कप लाएंगे। बुमराह जड्डू दीप सिराज तहलका मचाएंगे.. कप लाएंगे'
