World Cup 2023 Viral Memes: आज वर्ल्ड कप का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। ऐसे में भारत को बैटिंग करनी पड़ रही है। शुरुआत में भारतीय टीम ने काफी प्रदर्शन भी किया लेकिन 10वें ओवर के बाद से ही भारतीय टीम की स्थिति गड़बड़ाई और हालत बहुत ही गंभीर देखने को मिल रही है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर काफी मीम्स (Viral Memes) वायरल हो रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी हंस पड़ेंगे। ऐसे में एक मीम्स काफी वायरल हो रहा है, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा वाला सीन दिख रहा है और उसमें लिखा है- 'अरे बंद कर ये तेरा टीवी..'। ऐसे में सबसे अधिक श्रेयस अय्यर को लेकर मीम्स देखने को मिल रहे हैं। क्योंकि सबसे कम रन श्रेयस के ही देखने को मिले हैं।
टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर इंटरनेट पर मीम्स की आई बाढ़
ट्विटर पर कई ऐसे यूजर्स है, जिन्होंने काफी सारे मीम्स शेयर किए हैं, जो काफी मजेदार भी है। ऐसे में काफी लोगों ने श्रेयस अय्यर के बैटिंग की आलोचना भी की। इस लिस्ट में शुभमन गिल भी शामिल हैं, जिन्होंने भी सिर्फ 4 रन बनाया। कुछ यूजर्स कमिंस की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि लगता है उन्होंने पूरे टूर्नामेंट की सबसे अच्छी गेंद श्रेयस के लिए ही बचाकर रखी थी।
