वायरल न्यूज़

World Cup 2023 का सबसे शानदार गाना, सुनने के बाद झूम उठेगा आपका दिल, Video वायरल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 19, 2023, 04:28 PM IST

World Cup 2023 Song: वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप खुद ही समझ जाएंगे कि इसके वायरल होने के पीछे की मुख्य वजह क्या है। गाने में भारतीय टीम के हर खिलाड़ी की तारीफ की गई है। यह गाना 'राम आएंगे' भजन पर आधारित है।

Image

वर्ल्ड कप सॉन्ग (इंस्टाग्राम)

World Cup 2023 Song: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ खेल रही है। इस बीच एक गाना काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है। यह गाना वर्ल्डकप से जुड़ा है। इस गाने के सुनकर यूजर्स का दिल झूम उठा है। यह गाना वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच को लेकर बनाया गया है। इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस गाने को सुनकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। गाने में भारतीय टीम के हर खिलाड़ी की तारीफ की गई है।

वीडियो को देखकर झूम उठेगा आपका दिल

सूफी सिंगर वजाहत हसन और उनके ग्रुप ने इस गाने को बनाया है। यह गाना 'राम आएंगे' भजन पर आधारित है। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच को लेकर बना यह गाना यूजर्स को जमकर पसंद आ रहा है। वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आप खुद ही समझ जाएंगे कि इसके वायरल होने के पीछे की मुख्य वजह क्या है। आप भी इस वीडियो को बार-बार सुनते नजर आएंगे। देखें वीडियो-

इस वीडियो को wajahathasan नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 38 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं वीडियो को 30 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। इस गाने के बोल आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे। गाने की शुरुआत विराट कोहली के साथ होती है, 'कोहली सेंचुरी पे सेंचुरी लगाएंगे, शमी विकेटों की झड़ियां लगाएंगे, रोहित गिल राहुल श्रेयस सूर्या सब मारेंगे.. कप लाएंगे। बुमराह जड्डू दीप सिराज तहलका मचाएंगे.. कप लाएंगे'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article