Funny Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का भी भौकाल कायम है। कई बार आपको ऐसे-ऐसे वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देखकर इंसानों का दिमाग चकरा जाता है। कुछ तो इतने फनी होते हैं कि उन्हें देखकर लोग ठहाके लगाने लगते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। यूजर्स इन वीडियो (Animal Viral Video) को बार-बार देखते भी हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर ना केवल आप हैरान होंगे बल्कि जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Monkey Funny Video) में बंदर का स्वैग देखकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे।
बंदर का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Viral Video: फोन पर बात करने में मस्त था शख्स, बगल में फन फैलाकर बैठ गया जहरीला सांप, फिर मचा ऐसा भौकाल..
आज तक आपने बंदरों को सामान चुराते हुए देखा होगा। किसी चीज को लेकर भागते हुए देखा होगा। डांस करते हुए देखा होगा या फिर घर का काम करते हुए देखा होगा। लेकिन, इन दिनों बंदर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो हुक्का पीते हुए नजर आ रहा है, वो भी टशन में। सुनकर जरूर आपको झटका लग रहा होगा। तो जरा सोचिए इस नजारे को देखकर कैसा लगेगा? वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर आराम से बैठा हुआ है ताबड़तोड़ हुक्का पी रहा है। इतना ही नहीं अनोखे अंदाज में वो धुआं भी निकाल रहा है। जिसने भी बंदर का यह अंदाज देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...
बंदर का अनोखा स्वैग
वीडियो देखकर आप भी सकते में आ गए होंगे। सोच रहे होंगे कि बंदर का तो गजब का भौकाल है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'chote_99967' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को कई लाख लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 31 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं असली स्वैग। किसी का कहना है कि बंदर तो कतई जगर निकला। कुछ का कहना है कि बंदर ने माहौल बना दिया।
