वृंदावन में अब बंदर ने उड़ाया iPhone, ये खास चीज देने पर लौटाया मोबाइल, डिमांड सुनकर हंसी निकल जाएगी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jan 17, 2024, 04:42 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर एक भक्त का मोबाइल छिनकर दीवार पर जाकर बैठ जाता है। ऐसे में जब शख्स उसको फ्रूटी देता है, तब बंदर उसको मोबाइल लौटाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर ने चुराया मोबाइल
  • फ्रूटी के बदले वापस की मोबाइल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Monkey Stealing iPhone Viral Video: वृंदावन की सैर हो और बंदर आपके साथ मस्ती ना करें, ऐसा हो सकता है क्या भला। वृंदावन की गलियां जितनी भक्ति के रस के लिए फेमस है, उतना ही वहां के बंदरों को लेकर भी। यहां के बंदर आपके हाथ से कब क्या छिन लें, ये कहा नहीं जा सकता। वृंदावन के काफी वीडियोज वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिसमें बंदर लोगों के हाथ से मोबाइल और प्रसाद छिन ले जाते हैं, इसके बदले अगर आप उन्हें फ्रूटी या लड्डू देंगे, तभी वे आपका सामान वापिस करते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक बंदर वृंदावन में आए सैलानी का iPhone छिनकर दीवार पर चढञकर बैठ जाता है। ऐसे में जब शख्स बंदर को फ्रूटी देता है, तब बंदर उसको मोबाइल लौटाता है। ऐसे में ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप भी देखेंगे तो आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। बंदर और मोबाइल चोरी का ये वीडियो काफी फनी है।

End of Feed