वायरल न्यूज़

Viral Video: ताबड़तोड़ बैक फ्लिप मारने लगा बंदर, स्वैग देखकर लोग बोले- ' भौकाली देख दिन बन गया'

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर बंदर का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, बंदर ने ऐसा कमाल दिखाया, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

बंदर का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर का अनोखा कारनामा
  • बैक फ्लिप मारने का अंदाज देख दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया ऐसी है, जहां कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो (Funny Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इनमें कुछ वीडियो (Monkey Viral Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखते ही लोग खुशी से झूमने लगते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक बंदर ने ऐसा कारनामा किया, जिसके बारे में आप शायद सोच भी नहीं सकते हैं?

बंदर का स्वभाव कैसा होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। बंदर अक्सर लोगों को किसी ना किसी तरह परेशान जरूर करते रहता है। कभी चीजों को बर्बाद कर देता है, तो कभी कोई सामान चुरा कर भाग जाता है। इतना नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर भी बंदर का भौकाल मचते रहता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको बंदर का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक खाली जगह पर बंदर ताबड़तोड़ बैक फ्लिप मार रहा है, जिस अंदाज में बंदर बैक फ्लिप मार रहा है उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। देखें वीडियो...

बंदर का अनोखा स्वैग

वीडियो देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'joshimkahed' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि इसे कहते हैं बंदर का भौकाल। कुछ का कहना है कि बंदर ने तो गदर काट दिया भाई। कुछ का कहना है कि क्या हाहाकारी स्वैग है? आपको बंदर का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article