वायरल न्यूज़

Animal Video: बंदर ने मदारी पर किया चाकू से हमला, नज़ारा देख रूह कांप जाएगी, लोग बोले - भाई गुस्से में है

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 17, 2023, 04:41 PM IST

ट्विटर पर मदारी और उसके बंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर अपने मालिक पर चाकू से हमला करता नजर आ रहा है। इस पूरे वीडियो को देखने के बाद आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे।

Image

बंदर ने चाकू से मदारी पर किया हमला (फोटो साभार - ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बंदर ने किया मदारी पर हमला
  • चाकू से मदारी में पैदा की दहशत
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Madari And Monkey Viral Video: मदारी के नाम से तो आप सभी वाकिफ होंगे, बंदर और मदारी की जोड़ी देखने के लिए पहले जमाने में बच्चे स्कूल बंक मार देते हैं और सड़क किनारे भीड़ लगाकर उनका खेल देखते थे। कई बार मेले में भी मदारी और बंदर का खेल देखने को मिल जाता है। ऐसे में आपके बचपन की उन सुनहरी यादों को हम फिर से ताजा करने वाले हैं। दरअसल, इंटरनेट पर बंदर और मदारी का एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको आपके स्कूल के वो दिन याद जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में मदारी और बंदर नजर आएगा, जिसमें बंदर मदारी को धारदार चाकू से डराता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में वह मदारी पर बड़े चाकू से हमला भी करता दिख रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। दरअसल, वायरल हो रहा ये वीडियो मदारी द्वारा दिखाए जा रहे खेल का एक हिस्सा बंदर अपने मालिक पर कसाई चाकू से हमला करता है।

बंदर ने चाकू से मदारी पर किया हमला

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि पहले बंदूक दिखाता था, अब सीधे छूरा निकालकर डरा रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये सब देखकर बचपन की यादें ताजा हो जाती है। इस वीडियो पर अब तक 14 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और 86 हजार से अधिक लोग इसे लाइक भी कर चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को '@crazyclipsonly' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article