Dog Monkey Fight Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने (Funny Video) वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Animal Viral Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं इनमें जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Trending Video) शामिल होते हैं। इसी कड़ी में कुत्ते और बंदर का एक ऐसा वीडियो (Dog Monkey Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और आंखें खुली की खुली रह जाएगी।
काफी लोगों को जानवरों का वीडियो देखना अच्छा लगता है। खासकर, वाइल्ड लाइफ लवर्स तो एक से एक वीडियो ढूंढकर लाते हैं या फिर अपने कैमरे में नजारे को कैद करके उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देते हैं। इनमें कुछ तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इन दिनों बंदर और कुत्ते का एक वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें बंदर का अंदाज देखकर तो लोगों की बोलती बंद हो गई। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर चारपाई पर खड़ा है। सामने से एक कुत्ता वहां आ धमकता है। कुत्ते को देखते ही बंदर चौड़ा हो गया। इतना ही नहीं देखते ही देखते बंदर कुत्ते पर हमला बोल देता है। जिस तरह बंदर कुत्ते पर हमला करता है उसे देखकर लोग भौचक्के रह गए। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...
बंदर का हाहाकारी अंदाज
वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर दंग रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'offical_boota_kaleke' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 18 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, इस वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि बंदर ने कुत्ते की हवा टाइट कर दी। कुछ का कहना है कि बंदर काफी आक्रमक मूड में लग रहा है। जबकि, कईयों का कहना है कि ये बंदर तो बड़ा हाहाकारी है। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
