वायरल न्यूज़

Viral: मोहम्मद सिराज को लेकर वायरल हुए ऐसे-ऐसे मीम्स, देख छूटने लगेंगे हंसी के फव्वारे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Sep 17, 2023, 08:28 PM IST

इंस्टाग्राम पर मोहम्मद सिराज को लेकर काफी मीम्स शेयर किए जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप भी ठहाके लगने लगेंगे। ऐसे में ये पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं और लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं।

Image

Viral: मोहम्मद सिराज को लेकर वायरल हुए ऐसे-ऐसे मीम्स, देख छूटने लगेंगे हंसी के फव्वारे

KEY HIGHLIGHTS
  • मोहम्मद सिराज का मीम्स हुआ वायरल
  • श्रीलंका के खिलाड़ियों को आउट करने पर वायरल हो रहे ये मीम्स
  • बेहद मजेदार है वायरल हो रहे ये पोस्ट

Mohammed Siraj Viral Memes: इंटरनेट पर आज मोहम्मद सिराज को लेकर काफी मीम्स वायरल हो रहे हैं। इसकी मुख्य वजह है कि आज श्रीलंका और भारत का मैच था, जिसमें एक ओवर में सिराज ने 4 विकेट लिया है। ऐसे में अब वे स्टार क्रिकेटर बन गए हैं, जिससे वे सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी कर रहे हैं। इसी चलते उनके ऊपर काफी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जो बेहद मजेदार है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन मीम्स को देख आप भी दीवाने हो जाएंगे। पहले मीम्स की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि सिराज अपने शादी पर कितना नॉर्मल थे, लेकिन मोदी जी के बर्थडे पर वह तुफान मचा रहे हैं। वहीं, दूसरे मीम्स में है कि सांस तो ले लेने दे भाई। वायरल हो रहे इन मजेदार मीम्स को देखकर आप भी जमकर ठहाके लगाएंगे, इतना कि आपके पेट में दर्द भी हो सकते हैं।

मोहम्मद सिराज को लेकर वायरल हुए मीम्स

इंस्टाग्राम और ट्विटर पर वायरल हो रहे इस मीम्स पर काफी कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आज तो भाई श्रीलंका वालों को हनुमान जी की तरह नजर आ रहा होगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि भाई सामने वाले को सांस तो लेने दे। ऐसे में ये मीम्स काफी मजेदार है। इन पर काफी लाइक्स भी आ रहे हैं और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article