Viral Video: आजकल हर किसी के पास मोबाइल है। कहीं भी कुछ खूबसूरत नजारा दिखता है तो लोग मोबाइल का कैमरा ऑन करके रिकॉर्डिंग करने लगते हैं। एक शख्स प्लेन में सफर करते समय अपने मोबाइल से खूबसूरत नजारे रिकॉर्ड करने लगा था। इसी बीच जो हुआ, वह देखकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, शख्स जब वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है, तभी उसका फोन झटके में छूट जाता है। इसके बाद शख्स का फोन सीधे नीचे गिरने लगता है।
आसमान से नीचे गिर जाता है मोबाइल
आसमान से नीचे गिरने के दौरान भी फोन का कैमरा ऑन रहता है। इसके बाद फोन में जो-जो रिकॉर्ड होता है, उसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे।आप देख सकते हैं कि शख्स बड़े इत्मीनान से प्लेन पर चढ़कर रिकॉर्डिंग कर रहा होता है। वह बाहर के खूबसूरत नजारे को अपने कैमरे में कैद कर रहा होता है। इसी बीच अचानक उसके हाथ से मोबाइल छूट जाता है और फुल स्पीड में नीचे गिरने लगता है। इस दौरान रिकॉर्डिंंग चालू रहती है और फिर सब कुछ रिकॉर्ड होने लगता है। देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि मोबाइल नीचे गिरने के कारण रिकॉर्डिंग ढंग की नहीं हो पाती है। रिकॉर्डिंग का कोई भी व्यू स्टेबल नहीं रहता और इसके साथ ही हवा की तेज आवाज भी रिकॉर्ड होती है। सबसे अंत में मोबाइल सूअर के बाड़े में जाकर गिरता है। इसके बाद एक सूअर मोबाइल के पास आता है और कैमरे को चाटने-सूंघने लगता है। सूअर का वीडियो भी कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। वीडियो देखकर कई लोगों की हंसी छूट जाती है। वीडियो को Nextdoor नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
