Delhi Metro Ka Video: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो वैसे तो यात्रियों की सुविधा के लिए बनी है। मगर पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो दूसरी वजहों से सुर्खियों बनी हुई है। दरअसल यहां ऐसे-ऐसे रील्स वीडियो शूट किए जाते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी अपनी निगाह फेर लेगा। मगर दिल्ली मेट्रो से जुड़ा अभी एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सचमुच दिमाग घुमा देगा। वीडियो एक कपल से जुड़ा है जो मेट्रो में वीडियो शूट करने पहुंचा। मगर शूट करने के दौरान कपल ने बेशर्मी की सारी हद पार कर दी।
दिखा हिला देने वाला नजारा
वायरल वीडियो देखकर मालूम होता है कि कपल मेट्रो में रील्स वीडियो शूट करने पहुंचा। इसमें देखेंगे कि प्रेमिका आराम से बैठी है कि और प्रेमी उसके सामने खड़ा है। थोड़ी ही दूर पर तीसरा शख्स उनका वीडियो शूट कर रहा है। इसमें प्रेमी ने एनर्जी ड्रिंक हेल निकाली और अपने हाथों से प्रेमिका को पिलाने लगा। मानो वो उसे कितना प्रेम करता है जो एनर्जी ड्रिंक भी अपने हाथ से पिला रहा है। मगर इसके बाद हिला देना वाला नजारा दिखाई दिया।यात्रियों ने फेर लीं नजरें
दरअसल प्रेमिका ने एनर्जी ड्रिंक को पिया नहीं बल्कि उसे अपने मुंह में ही रखा। देखकर दिमाग घूम जाएगा कि प्रेमी ने तभी अपना मुंह खोला और प्रेमिका ने वापस वहीं ड्रिंक पिचकारी मारकर उसके मुंह में डाल दी। बेशर्मी की हद पार करने वाला ये दृश्य जब दूसरे यात्रियों ने देखा तो तुरंत अपनी नजरें फेर लीं। हैरान हो जाएंगे कि कपल ने फिर इससे भी ज्यादा खराब हरकतें की।
फ्रेम के आखिरी हिस्से में देखेंगे कि प्रेमिका ने फिर अपना मुंह खोला और प्रेमी ने वही ड्रिंक उसके मुंह में पलट दी। दोनों कई बार ऐसा करते हैं। फिर ऐसे हंसते हैं कि मानो कोई बहुत अच्छा काम किया है। इधर वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कई नेटिजन्स ने डीएमआरसी को टैग किया है और एक्शन लेने की मांग की।
यहां देखिए वीडियो
ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि अब क्या दिल्ली मेट्रो में पानी की बोतलें ले जाना भी बंद कर दें। इन लोगों को तो किसी से मतलब नहीं है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो अश्लीलता का अड्डा बन चुका है। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @AsliKhuda हैंडल से भी शेयर किया गया है।
