Metro Dance Video: मेट्रो में 'आज की रात' गाने पर ठुमके लगा रही थी लड़की, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाई क्‍लास

Metro Dance Video: यह वीडियो हाल ही में पोस्ट किया गया था और अब तक इंस्टाग्राम पर इसे आठ लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही इस पर कई कमेंट भी किए गए हैं। कुछ यूजर्स को यह वीडियो मनोरंजक लगा, तो कुछ ने इस पर अपनी नाराजगी व्‍यक्‍त की।

Metro Dance Video: सोशल मीडिया के इस युग में कई यूजर्स लाइक्‍स और व्‍यूज पाने की होड़ लगाए हैं। ऐसे लोगों के लिए मेट्रो ट्रेनें एक नया अड्डा बन चुकी हैं। यात्रियों द्वारा रील बनाने से लेकर तीखी नोकझोंक तक कई चीजें अक्सर सुर्खियों में रहती है। इस बार एक युवती का वी‍डियो सामने आया है जिसमें वो स्त्री 2 फिल्म के तमन्ना भाटिया के लोकप्रिय गाने 'आज की रात' पर डांस कर रही है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। वायरल क्लिप देखकर कई लोगों ने इसके प्रति नाराजगी जाहिर की लेकिन कई लोग डांस की तारीफ करते नजर आए।

मेट्रो में डांस करती लड़की।

इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह स्‍वयं मेट्रो कोच के बीच में 'आज की रात' गाने की धुनों पर डांस करती नजर आ रही हैं। अपने कैप्शन में युवती ने बताया कि यह परफॉर्मेंस लोगों की मांग पर की गई थी। वीडियो में मेट्रो में बैठे यात्री उसकी परफॉर्मेंस देख रहे हैं, जिसमें कुछ यात्री खुश नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य सार्वजनिक स्थान पर इस अप्रत्याशित प्रदर्शन से परेशान नजर आ रहे हैं। जैसे ही युवती इस गाने पर नाचती है तभी सह-यात्री सीधे कैमरे की ओर देखते हुए देखते हैं। जबकि अन्य लोग आँख मिलाने से बचते हैं, जो असहज प्रतीत होता है। हालांकि, इस पल ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है।

End of Feed