Metro Dance Viral Video: बीते एक साल में मेट्रो से कई सारे वीडियो सामने आ चुके हैं। इनमें किसी ने युद्ध का मैदान बनाया तो किसी डांस का अड्डा। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो कमाल का है। इस वीडियो में एक महिला मेट्रो में डांस करती नजर आ रही है, जो बेहद कमाल का है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार स्क्रॉल करके देख रहे हैं।
मेट्रो में महिला ने किया कमाल का डांस (Instagram)
ये भी पढ़ें - Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में अब यात्रियों ने खेला ताश का खेल, नजारा देख यूजर्स हुए शॉक्ड, कहा - यहां कुछ भी हो सकता है
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला मेट्रो में डांस कर रही है। इस दौरान सभी यात्रियों की नजर महिला पर टिकी हुई दिख रही है। महिला ने 'बिल्लो रानी' गाने पर कमाल का ठुमका लगाया है, जिसे आप देखते रह जाएंगे। लोगों का कहना है कि मेट्रो में ऐसा होना आम बात है और ऐसा हर महीने दिख ही जाता है। बता दें, इस पर काफी लोगों के रिएक्शन भी आ रहे हैं।
मेट्रो में महिला ने किया कमाल का डांस
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आपको डांस करने की जगह मिल जा रही है, यहां तो सही से खड़े भी नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यहां तो शरम आ जाती है। बता दें, इस वीडियो को 'swatisharma2543' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 15 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं।
