Viral Video: दीदी ने क्रिएटिविटी की कर दी सारी हदें पार, अपने सिर पर ही उगा दिया क्रिसमस ट्री

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में नजर आ रही लड़की ने अपनी सिर पर क्रिसमस ट्री उगा लिया है। उसने इस कदर अपने बालों के साथ कलाकारी की है, जिससे उसका सिर क्रिसमस ट्री की तरह नजर आ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिर पर उगा दिया क्रिसमस ट्री
  • कलाकारी देख हर कोई हैरान
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Christmas Tree Hairstyle: हर साल दिसंबर की 25 तारीख को क्रिसमस का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार पर सबसे खास क्रिसमस ट्री ही रहता है। ऐसे में लोगों में क्रिसमस मनाने का क्रेज भी बढ़ रहा है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। दरअसल, एक लड़की ने अपने बालों के साथ कुछ ऐसा किया है, जो हर किसी को हैरान कर देगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आ रही लड़की पर क्रिसमस का भूत सवार दिख रहा है। उसने इस पर्व को काफी सीरियसली ले लिया और सिर पर ही क्रिसमस ट्री उगा लिया। अरे भाई ज्यादा चौकिए मत.. दरअसल, लड़की ने अपने बालों को क्रिसमस ट्री में बदल लिया है। इसके लिए उसके एक बोतल का इस्तेमाल करके ट्री का आकार दिया और फिर उसने लाइटिंग करके क्रिसमस ट्री में बदल लिया, जो दिखने में बेहद ही कमाल नजर आ रहा है।

End of Feed