वायरल न्यूज़

रामलीला में सचमुच भिड़ गए 'राम' और 'रावण', चलने लगे लात और घूंसे, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 15, 2024, 05:30 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रामलीला के मंचन के दौरान सचमुच कलाकार एक-दूसरे भिड़ गए। नौबत लात-घूंसे चलने तक पहुंच गई। हालांकि बाद में लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

Image

जब मंच पर सचमुच भिड़ गए राम और रावण के किरदार। (Photo/X.com)

Viral Video Today: असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार दशहरा देशभर में धूमधाम से मनाया गया। अलग-अलग स्थानों पर रामलीला का मंचन किया गया। रामलीला के मंचन से जुड़े ढेरों वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर भी किए गए। मगर इन सभी में एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो हर तरफ छा गया। वायरल वीडियो में दिखाया गया कि कैसे भगवान राम और रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकारों में समचुच लड़ाई हो गई। बात इतनी बड़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर लात घूंसे तक चलाने लगे। दावा किया गया कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश में अमरोहा का है। यहां राम रामलीला मंचन में राम और रावण सचमुच भिड़ गए। जहां रावण ने राम को धक्का दे दिया और बाद में लोगों को स्टेज पर पहुंचकर दोनों को बीच-बचाव कराया।

सचमुच भिड़ गए राम और रावण

वायरल हो रहे 36 सेकंड के वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि स्टेज पर रामलीला का मंचन चल रहा है। एक तरफ भगवान राम और लक्ष्मण जी का किरदार है और दूसरी तरफ रावण के किरदार में शख्स है। बैकग्राउंड में जय श्रीराम का नारा गूंज रहा है। फ्रेम में ये नजारा सबसे ज्यादा देखने लायक होता है। अब दोनों तरफ से प्रतीकात्मक हमला होता है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है। मगर देखकर सभी हैरान रह गए जब राम और रावण का किरदार निभा रहे दोनों शख्स सचमुच भिड़ गए। इसमें दोनों के बीच तगड़ी हाथापाई हो गई। इसमें दोनों-एक दूसरे पर लात-घूंसे तक मारते हुए नजर आते हैं।

यहां एक्स पर देखिए वीडियो

इधर रामलीला का मंचन देखने आए लोगों को आभास हो चुका था राम और रावण की ये लड़ाई सचमुच चल रही है। इसके बाद लोग तुरंत स्टेज की तरफ दौड़े और दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया। बरहाल रामलीला के मंचन में समचुच की लड़ाई का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो पर नेटिजन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर @inderjeetbarak नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article