Viral: एग्जाम में पूछा गया था शादी का मतलब, छात्र ने दिया ऐसा जवाब पढ़कर सन्न रह गए मास्टर साहब

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 1, 2023, 06:43 PM IST

Ajab Gajab News: छात्र ने शादी डिफाइन करते हुए जो चीजें लिखीं, उसे समझने में आपको भी तकलीफ हो जाएगी। सामाजिक विज्ञान का यह पर्चा 10वीं कक्षा का था। इसलिए शादी की परिभाषा डिटेल में लिखनी थी।

Ajab Gajab News: कुछ स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं, जो एक्जाम में कुछ तैयारी करके नहीं जाते। वो या तो अपने किसी साथी के भरोसे रहते हैं कि कुछ नकल कर लें। या फिर कॉफी में कुछ भी लिखकर आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। दरअसल, सोशल साइंस के क्वेश्चन पेपर में छात्रों से शादी का मतलब पूछा गया था। इसके बाद एक छात्र ने जो जवाब लिखा, वह वाकई में मजेदार और हैरान करने वाला है।

marriage

शादी का अजीबोगरीब मतलब (ट्विटर)

छात्र ने लिखी शादी की अजीबोगरीब परिभाषा

छात्र की आंसर शीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, छात्र ने सोशल साइंस की परीक्षा की कॉपी में शादी की बहुत ही अजीबोगरीब परिभाषा लिख डाली। इसका आंसर देखने के बाद टीचर को एक बार के लिए हंसी जरूर आई होगी। हालांकि, उन्होंने गुस्सा दिखाते हुए छात्र से कह दिया कि 'आकर उनसे मिलो।' छात्र ने शादी डिफाइन करते हुए जो चीजें लिखीं, उसे समझने में आपको भी तकलीफ हो जाएगी। देखें पोस्ट-

End of Feed