Manmohan Singh Death: आनंद महिंद्रा ने डॉ. मनमोहन सिंह को दी भावभीनी विदाई, एक्‍स पोस्‍ट हो रहा वायरल

Manmohan Singh Death: एम्‍स ने पुष्टि करते हुए कहा कि, 'अत्यंत दुःख के साथ हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 92 वर्ष की आयु में निधन की सूचना दे रहे हैं... उन्हें रात 8:06 बजे नई दिल्ली के एम्स की मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'

Manmohan Singh Death: देश पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। घर पर अकस्‍मात बेहोश होने के बाद उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। बताया गया कि, रात करीब 8 बजे भर्ती होने के बाद, 26 दिसंबर को 9:51 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर देश भर से मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। इसी कड़ी में आनंद महिंद्रा ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। अपने एक्‍स हैंडल से उन्‍होंने मनमोहन सिंह को विदाई देते हुए कहा, 'आप इस देश से प्यार करते थे।'

आनंद महिंद्रा ने दी श्रद्धांजलि।

आनंद महिन्‍द्रा ने लिखा- 'अलविदा डॉ. मनमोहन सिंह। आपने इस देश से प्यार किया। और इसके लिए आपकी सेवा को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ओम शांति।' राजनेता की एक तस्वीर के साथ अपने पोस्ट का समापन किया।

End of Feed