वायरल न्यूज़

Dulha Dulhan Video: ठेले पर दुल्हन को बिठाकर मार्केट में घूमने लगा दूल्हा, लोग बोले- 'ये है सोशल मीडिया के जमाने की शादी'

Dulha Dulhan Video: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि, रील्स बनाने के लिए कपल ने जो किया उसका लेवल ही काफी अलग था।

Image

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा स्वैग (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा-दुल्हन का अनोखा वीडियो
  • नजारा देखकर दंग रह जाएंगे
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Dulha Dulhan Video: देश में जैसे ही शादियों का सीजन आता है, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर एक से एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होने लगते हैं। कभी दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) धमाल मचाते नजर आते हैं। कभी बाराती महफिल लूट लेते हैं, तो कभी दोस्त-यार माहौल बना देते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स शादियों के वीडियो (Funny Video) को काफी पसंद भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप कहेंगे ये तो नेक्स्ट लेवल का वीडियो है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोग शादी भी काफी अनोखे अंदाज में कर रहे हैं। कुछ दूल्हा-दुल्हन तो ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ठेले पर बिठाकर बाजार में घूम रहा है। कभी दूल्हा हाथ से ठेले को खींचते हुए दिखाई दे रहा है, तो कभी ठेले को धक्के देते नजर आ रहा है, तो कभी ठेले को दूल्हा चला भी रहा है। वहीं, दुल्हन बड़े आराम से उस ठेले पर बैठी हुई है। तो पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

दूल्हा-दुल्हन का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये है सोशल मीडिया के जमाने की शादी। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'superfastamdavad.live' नाम के पेज शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक कई लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 71 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये नजारा तो काफी अनोखा है। कुछ का कहना है कि अब तो लोग रोड पर ही शादी करेंगे। यहां हम आपको बता दें कि आजकल रील्स बनाने के लिए लोग इस तरह का माहौल बनाते हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article