वायरल न्यूज़

गधी के दूध का साबुन औरत को हमेशा सुंदर रखता है- बीजेपी सांसद मेनका गांधी का Video Viral

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 2, 2023, 11:58 PM IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को गधी के दूध से बने साबुन की बात कहते हुए सुना जा सकता है। यूपी के बलदीराय में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

अभी तक आपने हर्बल, आयुर्वेदिक, मिल्क, नीम जैसे पदार्थों से बने हुआ साबुन का नाम चुना होगा, इस्तेमाल किया होगा, लेकिन अब मार्केट में गधी के दूध से बना हुआ साबुन आ चुका है। बिक भी रहा है और लोग लगा भी रहे हैं। अब इसी साबुन को लेकर भाजपा सांसद मेनका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो गधी के दूध से बने हुए साबुन की खूबियां बता रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी को गधी के दूध से बने साबुन की बात कहते हुए सुना जा सकता है। यूपी के बलदीराय में एक सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही।

सांसद ने कहा- एक समूह है लद्दाख में उन्होंने देखा कि गधे बहुत कम गए हैं....उन्होंने फिर क्या किया कि गधों से दूध निकालने लगे। फिर दूध से साबुन बनाया। गधी के दूध का साबुन माना जाता है कि औरत के शरीर को सुंदर रखता है। क्लियोपेट्रा, एक बहुत प्रसिद्ध रानी, गधे के दूध में स्नान करती थी। गधी के दूध से बने साबुन की कीमत दिल्ली में 500 रुपये है। क्यों न हम बकरी के दूध से साबुन बनाना शुरू करें और गधी के दूध से?"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article