वायरल न्यूज़

Watch: कुत्ते को जैसे ही मारने पहुंचा शख्स, हो गया खतरनाक हादसा, लोग बोले - जैसी करनी वैसी भरनी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 1, 2023, 03:41 PM IST

ट्विटर पर एक बड़ा ही फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पास से गुजर रहे एक कुत्ते को लात मारने के लिए जाता है लेकिन वह खुद ही गिर जाता है। ऐसे में ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Image

कुत्ते को लात मारते धड़ाम से गिरा शख्स (Image Credit - Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • कुत्ते को लात मारने पहुंचा शख्स
  • लात मारने से पहले खुद ही गिरा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Kicking Dog Funny Video: इंटरनेट पर एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल (Funny Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी रोक ही नहीं पाएंगे। इस वीडियो (Viral Video) में एक शख्स एक कुत्ते को मारने के लिए आगे जाता है लेकिन फिर उसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी। इस वीडियो पर यूजर्स के भी काफी कमेंट देखने को मिल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स सड़क किनारे से कही जा रहा होता है। ऐसे में वहां पास से एक कुत्ता गुजरता है, जिसे लात मारने के लिए शख्स बीच सड़क में आता है और उसे किक मारने की कोशिश करता है लेकिन तभी कुत्ता थोड़ा आगे निकल जाता है और शख्स फिसलकर वही गिर जाता है। ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद आप खूब ठहाके लगाएंगे।

कुत्ते को लात मारते धड़ाम से गिरा शख्स

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि सही कहा गया है कि जैसा करोगे वैसा भरना पड़ेगा। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि और करो मजाक, अब ये दोबारा कभी मजाक नहीं करेगा। इस वीडियो पर अब तक 3.9 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@crazyclipsonly' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article