Viral Video: प्लेन के अंदर हेलमेट लगाकर पहुंचा शख्स, फिर एयरहोस्टेस ने जो किया देखकर चौंक जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हेलमेट लगाकर प्लेन के अंदर पहुंच गया। शख्स को देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ मामले हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक शख्स हेलमेट लगाकर प्लेन के अंदर पहुंच गया था। शख्स के इस अजीबोगरीब अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

today viral video

हेलमेट लगाकर प्लेन के अंदर पहुंचा शख्स (तस्वीर साभार- @helmet_man_of_india)

आज कल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी हरकत कर देते हैं,जिनके बारे में आमतौर पर सोचा भी नहीं जा सकता। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स हेलमेट लगाकार अंदर बैठा था। प्लेन के रुकने के बाद वो हेलमेट पहनकर ही बाहर जाने लगता है। उस शख्स को देखकर एयरहोस्टेस भी हैरान रह गईं और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

End of Feed