वायरल न्यूज़

Viral Video: प्लेन के अंदर हेलमेट लगाकर पहुंचा शख्स, फिर एयरहोस्टेस ने जो किया देखकर चौंक जाएंगे

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स हेलमेट लगाकर प्लेन के अंदर पहुंच गया। शख्स को देखकर हर कोई दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

हेलमेट लगाकर प्लेन के अंदर पहुंचा शख्स (तस्वीर साभार- @helmet_man_of_india)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है, यहां कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ मामले हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक शख्स हेलमेट लगाकर प्लेन के अंदर पहुंच गया था। शख्स के इस अजीबोगरीब अंदाज देखकर हर कोई हैरान रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी हरकत कर देते हैं,जिनके बारे में आमतौर पर सोचा भी नहीं जा सकता। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स हेलमेट लगाकार अंदर बैठा था। प्लेन के रुकने के बाद वो हेलमेट पहनकर ही बाहर जाने लगता है। उस शख्स को देखकर एयरहोस्टेस भी हैरान रह गईं और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

शख्स का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंके होंगे। सोच रहे होंगे ये आइडिया तो नेक्स्ट लेवल का है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'helmet_man_of_india' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि प्लेन में कौन हेलमेट पहनता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article