Viral: TTE से बचने के लिए भिड़ाया ऐसा देसी जुगाड़, वीडियो देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 1, 2023, 01:30 PM IST

Jugaad Viral Video: बिना टिकट एक शख्स ट्रेन के पिछले हिस्से पर बैठकर यात्रा कर रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिना टिकट यात्रा करने के लिए शख्स अनोखा जुगाड़
  • अंदाज देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Jugaad Viral Video: आज कल लोग हर काम में एक से एक मजेदार जुगाड़ भिड़ाते रहते हैं। कई बार जुगाड़ (Funny Jugaad Video) से धांसू चीजें बना देते हैं, तो कभी-कभी ऐसी हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी जुगाड़ के वीडियो वायरल (Jugaad Viral Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जुगाड़ का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Funny Video) इन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

Jugaad Video

शख्स अनोखा जुगाड़, (Photo Credit- Instagram)

आज तक आपने बस, जीप या फिर ऑटो के पीछे लोगों को लटकते देखा होगा। लेकिन, टीटीई से बचने के लिए दो लोग ट्रेन के पीछे लटक गए। ये तो हम सब जानते हैं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करते हैं। ऐसे लोग टीटीई से बचने के लिए जुगाड़ भिड़ाते रहते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक महिला और एक पुरुष टीटीई से बचने के लिए ट्रेन के पिछले हिस्से पर जाकर बैठ गए हैं। जिससे उन्हें टीटीई नहीं पकड़ सके। इतना ही नहीं ऐसा करते हुए शख्स मुस्कुरा भी रहा है। लेकिन, किसी ने इस नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो...

End of Feed