Viral Video: सीवर मैनहोल का ढक्कन चुरा रहा था शख्स, चक्कर खाकर गिरा ऐसे देखकर लगाएंगे ठहाके

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 15, 2023, 08:53 PM IST

Viral Video: एक शख्स जान पर खेलकर सीवर मैनहोल का ढक्कन चुराने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो गिर पड़ा। किस्मत अच्छी थी कि वो बाल-बाल बच गया। वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था। अब इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ढक्कन चुराने के चक्कर में शख्स का हुआ बुरा हाल
  • नाले में गिरने से बाल-बाल बचा शख्स
  • वीडियो देखकर लोग रह गए दंग

Today Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। जिनमें कुछ वीडियो (Chori Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ वीडियो (Viral Video) ऐसे होते हैं, जो लोगों के होश उड़ा देते हैं और उनपर यकीन तक करना कई बार मुश्किल हो जाता है। हालांकि, इन वीडियो (Trending Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसे देखकर हैरानी भी हो रही है और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

Funny Video

चोरी के चक्कर में हुआ बुरा हाल, (Photo Credit- Instagram)

कई बार लोग अपने फायदे के लिए ऐसा-ऐसा काम करते हैं, जिसे देखकर काफी हैरानी होती है। वहीं, कुछ लोग तो इसके लिए जान तक दांव पर लगा देते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स सीवर मैनहोल का ढक्कन चुराने की कोशिश कर रहा है। एक शख्स बाइक पर बैठे हुए हैं। जबकि, दूसरा जान पर खेलकर ढक्कन को चुराने की कोशिश करता है। शख्स जैसे ही ढक्कन को निकालकर हाथ में उठाता है, उसका बैलेंस बिगड़ जाता है। ज्यादा वजन के कारण शख्स चक्कर खाकर गिर पड़ता है और हाथ से ढक्कन छूटकर दूसरी तरफ जा गिरता है। शख्स की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया, वरना परिणाम काफी खतरनाक हो सकता था।

End of Feed