Dulhan Dance Video: शादी या सगाई के मौके पर दुल्हन का डांस हर किसी को पसंद आता है। दुल्हन के डांस की दीवानगी ऐसी होती है कि मायके पक्ष के लोग तो खुश होते ही हैं, बल्कि ससुराल पक्ष के लोग भी दुल्हन का डांस देखकर खुश हो जाते हैं। इन दिनों एक दुल्हन की सगाई का डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपने डांस से कहर ढा देती है। अपनी सगाई के मौके पर दुल्हन ऐसा डांस करती है, जिससे न सिर्फ दूल्हा अपना दिल हार बैठता है, बल्कि उसके घरवाले भी दुल्हन के डांस पर खुश हो जाते हैं।
सगाई के मौके पर दुल्हन ने किया शानदार डांस
दुल्हन के डांस का वीडियो इंटरनेट यूजर्स के सिर चढ़कर भी बोल रहा है। दुल्हन का यह डांस उसकी सगाई के मौके का है। आप देख सकते हैं कि सगाई कार्यक्रम के बाद डांस का प्रोग्राम रखा गया है। इस दौरान दुल्हन अपनी बहनों और सहेलियों के साथ जोरदार एंट्री करती है। इस दौरान दूल्हा भी वहां मौजूद होता है। इसके साथ ही दूल्हे के घरवाले भी डांस फ्लोर के ही नजदीक होते हैं। तभी दुल्हन और उसकी सहेलियां डांस करने लगती हैं। वह इतना जबरदस्त ग्रुप डांस करती हैं। जिससे दूल्हे की फैमिली दुल्हन पर फिदा हो जाती है। देखें वीडियो-
वीडियो एक यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। जो अब अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा रहा है। वीडियो में दुल्हन 'कित्ते रह गया' गाने पर डांस से दूल्हे का मन मोहती नजर आ रही है। यह वीडियो ऐसा है, जिससे आप नजरें नहीं हटा पाएंगे। इस वीडियो में दुल्हन की एनर्जी अलग ही लेवल पर नजर आ रही है। आप देख सकते हैं कि व्हाइट ब्राइडल लहंगे में दुल्हन बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। वीडियो की सबसे खूबसूरत चीज यह है कि अंत में दूल्हा भी अपनी दुल्हन के साथ डांस में शामिल हो जाता है।
