Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक हाहाकारी वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर लोग चौंक जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स डिलीवरी बॉक्स पर बैठकर आराम से सड़क पर बाइक चला रहा था। जिसने भी यह नजारा देखा एक पल के लिए दंग रह गया।
आजकल फेमस होने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो एक से एक अनोखे कारनामे करते रहते हैं। जबकि, कुछ लोग जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर आप सबको इस तरह के एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं भीड़ भाड़ वाली सड़क पर एक शख्स अनोखे अंदाज में बाइक दौड़ा रहा है। सबसे हैरानी की बात ये है कि शख्स डिलीवरी बॉक्स पर आराम से बैठा हुआ है और पैर से हैंडल को मैनेज कर रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...
शख्स का अनोखा अंदाज
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे इसका अंदाज तो वाकई अतरंगी है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'anas.choudhary.g.786' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस हैरतअंगेज वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इसकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। किसी का कहना है कि शख्स का स्वैग तो काफी अनोखा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
