वायरल न्यूज़

Viral Video: बाइक से करने जा रहा था अनोखा कारनामा, हुआ ऐसा खेल देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बाइक से अनोखा कारनामा करने जा रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे।

Image

स्टंट के चक्कर में हुआ खेल (तस्वीर साभार- @dostan.tv)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जो लोगों के दिन बना देते हैं। जबकि, कुछ को देखकर यूजर्स हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही आप अपनी हंसी को रोक पाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स से बाइक से अनोखा कारनाम करने जा रहा था। लेकिन, उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे वो जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

आज कल आपको लोग बाइक से अजीबोगरीब स्टंट करते हुए नजर आ जाएंगे। कुछ लोग तो जान तक की बाजी लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में एक शख्स का ऐसा पोपट बन गया, जिसने सोशल मीडिया पर अलग ही माहौल बना दिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं नाले के ऊपर लोहे की रॉड पर एक शख्स बाइक चलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके साथ ऐसा खेल हुआ, जिसे देखते ही आपकी हंसी छूट जाएगी। यकीन ना हो तो इस वीडियो को देख लें...

शख्स के साथ हुआ खेल

वीडियो देखकर जरूर आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। सोच रहे होंगे कि शख्स के साथ खेल हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'dostan.tv' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेकर लोग इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि और करो बाइक से स्टंट। कुछ का कहना है कि भाई का तो पोपट बन गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय हैं कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article