प्रेमिका पर भरोसा कर स्टंट दिखाने लगा शख्स, मगर बेचारे की टांग ही टूट गई

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 30, 2024, 03:22 PM IST

Funny Video: सामने आए वीडियो में देखेंगे कि शख्स प्रेमिका पर भरोसा करके बड़ी गलती कर गया। फिर जो दिखा हंसी नहीं रोक पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमिका पर भरोसा कर गया प्रेमी
  • मगर हो गया कुछ सबसे खतरनाक
  • देखकर हंसी भी नहीं रुकेगी

Funny Video Today: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। इसमें प्रेमी अपनी प्रेमिका पर भरोसा करके स्टंट दिखाता है, मगर बेचारे के साथ ऐसा कुछ हुआ कि हंसी नहीं रोक पाएंगे। मजेदार वीडियो कुछ ही समय में बड़ी तादाद में लाइक व्यूज बटोर चुका है।

Funny Video

प्रेमिका पर भरोसा करने की गलती कर गया प्रेमी। (फोटो- स्क्रीनशॉट)

प्रेमिका पर भरोसा करना पड़ा भारी

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि शख्स अपनी ताकत दिखाता है। इसके लिए लिए कोल्ड ड्रिंक की बोतल लाता है और इसे प्रेमिका को पकड़ा दिया। अब शख्स बोतल को लोहे के पोल से सटाकर रोकने के लिए कहता है। प्रेमिका ठीक वैसा ही करती है। अब स्टंट है कि शख्स अपनी किक से कोल्ड ड्रिंक की मजबूत बोतल को तोड़ देगा। लगता है कि ऐसा ही होगा। मगर शख्स जब पूरी ताकत से किक मारता है प्रेमिका ने तुरंत बोतल हटा ली और बेचारे की किक सीधे लोहे के पोल पर जाकर लगी। इधर प्रेमिका पर भरोसा कर प्रेमी अपनी टांग ही तुड़वा बैठा।

End of Feed