वायरल न्यूज़

Viral Video: दूसरी महिला के साथ कर रहा था कुर्ता फाड़ डांस, बीच में पत्नी ने कर दिया ऐसा कांड

Viral Video: एक शख्स दूसरी महिला के साथ मस्त होकर डांस कर रहा था। अचानक उसकी बीवी वहां पहुंच गई और उसका सारा भूत उतार दिया। आलम ये है कि यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

Image

डांस करने के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • मस्त होकर दूसरी महिला के साथ कर रहा था डांस
  • अचानक बीच में पहुंच गई बीवी
  • फिर जो हुआ उसने लोगों का दिल जीत लिया

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं और बार-बार उसको देखते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों डांस का एक वीडियो (Trending Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दूसरी महिला के साथ कुर्ता फाड़ डांस कर रहा था। अचानक उसकी बीवी वहां पहुंच जाती है, उसके बाद जो होता है उसे देखकर लोग अपनी हंसी (Funny Dance Video) नहीं रोक पा रहे हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो (Dance Video) को बार-बार देख रहे हैं और जमकर मजे भी ले रहे हैं।

आज कल लोगों में डांस को लेकर काफी क्रेज है। कई लोग तो डांस करके रातोंरात फेमस भी हो जा रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग फनी डांस करके अलग माहौल बनाते हैं, तो कुछ के साथ अजीबोगरीब खेल भी हो जाता है। इस डांस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं डीजे पर हरियाणावी गाना बज रहा है। गाने पर शख्स एक महिला के साथ डांस करने में व्यस्त है। दोनों सबकुछ भुलाकर डांस कर रहे होते हैं। अचानक शख्स की बीवी वहां पहुंच जाती है। बीवी को देखकर शख्स घबरा जाता है। इतना ही नहीं शख्स की बीवी उसे एक जोरदार थप्पड़ जड़ देती है। उसके बाद तो माहौल ही बदल जाता है। तो पहले देखें ये मजेदार वीडियो...

भाई के साथ हो गया खेल

डांस वीडियो को देखकर आप भी जरूर झूम रहे होंगे। इतना ही नहीं कई लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'namaste.village' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। जबकि, पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि डांस करने के चक्कर में तो भाई के साथ खेल हो गया। कुछ का कहना है कि इसका तो मोये-मोये हो गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article