Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि एक शख्स के मुंह से जिंदा कीड़ा बाहर निकला है। ऐसा दावा करते हुए घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो किसी को भी हिलाकर रख देगा। बताया गया कि गया कि एक शख्स पेट के दर्द से खूब परेशान था। पेट में दर्द के साथ उसे उल्टी की भी परेशानी थी। शख्स से जब बर्दाश्त नहीं हुआ वो मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। यहां उसने अपनी समस्या बताई और दुकानदार ने उसे एक दवाई थी।
मुंह से बाहर निकला जिंदा कीड़ा
दावा किया गया कि शख्स ने दवाई खाई और कुछ घंटे बाद उसे उल्टी हुई। मगर उल्टी में शख्स ने ऐसी चीज देखी की उसके होश उड़ गए। शख्स को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। दरअसल उल्टी के साथ शख्स के मुंह से जिंदा कीड़ा बाहर निकल आया। मुंह से जिंदा कीड़ा निकलने पर शख्स के होश उड़ गए। उसने तुरंत पूरी घटना का वीडियो बना लिया। मुंह से जिंदा कीड़ा निकलने से जुड़ा ये वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।
देखिए वीडियो
पेट दर्द की समस्या के बाद खाई दवाई
हैरान करने वाला ये वीडियो एक्स पर Pharmacist Emeka नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। इसके साथ ही वीडियो को कैप्शन दिया गया। बताया गया कि एक मरीज पेट दर्द और उल्टी की शिकायत लेकर मेडिकल स्टोर पर आया। फार्मासिस्ट ने सवाल किया उसने आखिरी बार खुद को कृमि मुक्त कब किया। जवाब कई साल पहले का मिला। इसपर शख्स को वर्मॉक्स दवा लेने की सलाह दी गई। इधर दवा लेने के बाद शख्स को उल्टी हुई और उल्टी के साथ जिंदा कीड़ा भी मुंह से बाहर निकल आया।
