हेलिकॉप्टर में कचरा फेंकने आया शख्स, अमीरी देख दंग रह जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 2, 2024, 02:39 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि शख्स हेलिकॉप्टर में बैठकर कूड़ादान में घर का कचरा फेंकने आता है। ऐसा नजारा किसी के भी होश उड़ा देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • हेलिकॉप्टर से कूड़ा फेंकने पहुंचा
  • होश उड़ा देगी शख्स की अमीरी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है। यहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर कभी-कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी एक ऐसा ही वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक अमीर शख्स हेलिकॉप्टर उड़ा रहा है। मगर उसी हेलिकॉप्टर में बैठकर वो इतना छोटा सा काम निपटाता है कि सहज ही उसकी अमीरी का अंदाजा हो जाएगा। अमीर शख्स का ये वीडियो अभी तक हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Viral Video

हेलिकॉप्टर में कूड़ा फेंकने आया शख्स। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

हेलिकॉप्टर से फेंका कचरा

सामने आया कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि किसी खुली जगह कूड़ेदान बना हुआ है। देखकर सहज अंदाजा होता है कि इसका इस्तेमाल कूड़ा फेंकने के लिए किया जाता है। जहां लोग घर का कूड़ा फेंकने के लिए पहुंचते हैं। मगर इसमें कूड़ेदान के आसपास तेज आंधी सी आती है। अगले सेकंड ही फ्रेम में हेलिकॉप्टर नजर आता है। इसमें आगे देखेंगे कि हेलिकॉप्टर कूड़ेदान के बेहद करीब पहुंचा और फिर होश उड़ा देने वाला नजारा दिखाई दिया। दरअसल हेलिकॉप्टर में बैठे शख्स ने कचरा उठाया और कूड़ेदान में डाल दिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर वापस उड़ान भरकर चला गया।

End of Feed