Viral Video: लकड़ी के सहारे पार करने की कर रहा था कोशिश, फिर अचानक नाले में ही गिर गया शख्स

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 19, 2023, 04:08 PM IST

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स लकड़ी के सहारे नाले को पार की कोशिश कर रहा था तभी वह नाले में गिर जाता है। ये फनी वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • लकड़ी के सहारे पार कर रहा था शख्स
  • पार करते समय नाले में गिरा आदमी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Falling In Drain Viral Video: इंटरनेट पर हर रोज कई सारे ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जो इतने मजेदार होते हैं कि हंसते-हंसते लोगों का पेट दर्द करने लगता है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा हो रहा है, जिसमें एक शख्स एक नाले को पार करने की कोशिश करता है, जिसे देखने के बाद आपकी हंसी निकल जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स नाले को पार करने के लिए लकड़ी का इस्तेमाल कर रहा है। ताकि वह नाले को आराम से पार कर जाए लेकिन वह नाले में ही गिर जाता है। ऐसे में ये फनी वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग उसके इस पागलपंती पर काफी मजे भी ले रहे हैं और वीडियो पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं।

End of Feed