वायरल न्यूज़

जिया हो बिहार के लाला...रसेल वाइपर ने डसा तो उसी का गला दबोचकर हॉस्पिटल पहुंचा जांबाज, देखें शॉकिंग VIDEO

Snake Bite Video: बिहार के भागलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को जहरीले रसेल वाइपर ने डस लिया। लेकिन, शख्स ने हिम्मत दिखाई और सांप को दबोचकर अपने साथ हॉस्पिटल लेकर आ गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Image

इसे कहते हैं जिगरा...

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स को जहरीले सांप रसेल वाइपर ने डसा
  • सांप का गला दबोचकर हॉस्पिटल पहुंचा शख्स
  • डेरिंग देखकर हर कोई रह गया दंग

Snake Bite Video: दुनिया में एक से एक खतरनाक जीव-जंतु हैं। लेकिन, सांप का नाम सुनकर ही लोग अक्सर कांप जाते हैं। इतना नहीं अगर किसी का सामना सांप से हो जाए, तो उसे देखते ही वो दुम दबाकर भाग खड़ा होता है। क्योंकि, कई सांप इतने खतरनाक होते हैं कि उसके डसते ही लोगों की मौत तक हो जाती है। लेकिन, बिहार के भागलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हर कोई कांप गया। यकीन मानिए, सच्चाई जानने के बाद आपको भी रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे। आलम ये है कि इस पूरे मामला का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

अगर किसी को सांप काट ले तो वो क्या करेगा? जाहिर सी बात है सबकुछ छोड़कर सबसे पहले वो इलाज करवाने के लिए डॉक्टर के पास भागेगा। लेकिन, बिहार के भागलपुर में एक शख्स ने अजीबोगरीब कारनामे से सबको चौंका दिया है। दरअसल, शख्स को जहरीला सांप रसेल वाइपर ने डंस लिया, तो उसने उसी का गला दबोचा और अपने साथ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंच गया। सुनकर भले ही आपको यकीन ना हो रहा हो, लेकिन यह सच है। जानकारी के मुताबिक, यह अजीबोगरीब घटना भागलपुर जिले के मीराचक गांव की है। बताया जा रहा है कि बाढ़ के बाद इलाके में रसेल वाइपर जैसे विषैले सांप और घड़ियाल नजर आने लगे हैं। घड़ियाल को तो वन विभाग की टीम द्वारा साहेबगंज ज़िले में पकड़ लिया गया, लेकिन रसेल वाइपर जैसा जहरीले सांप अभी भी गंगा कछार इलाके में दहशत का कारण बना हुआ है।

इसे कहते हैं जिगरा

जानकारी के मुताबिक, मीराचक गांव के रहने वाले 48 वर्षीय प्रकाश मंडल को रसेल वाइपर सांप ने डस लिया। हैरानी की बात ये है कि पीड़ित व्यक्ति ने रसेल वाइपर सांप को पकड़ा और उसी हाल में उसे लेकर भागलपुर का जेएलएन अस्पताल पहुंच गया। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं। फिलहाल, डॉक्टर की टीम पीड़ित का इलाज कर रही है। लेकिन, जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया। इस नजारे को देखने के बाद कुछ समय के लिए हॉस्पिटल में भी हड़कंप मच गया था।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article